कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। HSSC हरियाणा पुलिस PMT (Physical Measurement Test) 2026 परीक्षा आज से शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने high- tech व्यवस्था की है।
Entry से Exite सब high – tech
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परीक्षा के संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र में entry लेने से लेकर उनके exite होने तक सब high-tech व्यवस्था है।Biometric Verification और बेहतरीन सुविधाओं के साथ PMT पूरी तरह तैयार – आपके हर कदम के लिए सुरक्षित और सुगम इंतज़ाम!
परीक्षा आज 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। मुख्य परीक्षा केंद्र ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकुला है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड HSSC की आधिकारिक वेबसाइट से CET रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर आपके विशिष्ट परीक्षा केंद्र का नाम, पता और गेट नंबर की जानकारी दी गई होगी।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।
विभाग ने अपना यूट्यूब और व्हाट्सएप चैनल लिंक भी शेयर किया है। अभ्यर्थी इनसे जुड़कर परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल कर सकते है।
यूट्यूब लिंक:
youtu.be/teuL-_S11EQ?si…
व्हाट्सएप चैनल लिंक :
whatsapp.com/channel/0029Vb…

