कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET Group-D परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अब तक 9,71,444 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि इनमें से 7,31,145 अभ्यर्थी अपने आवेदन का फाइनल सबमिट भी कर चुके हैं। आयोग के अनुसार लगातार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना आवेदन स्वयं भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि एक बार आवेदन फाइनल सबमिट होने के बाद किसी भी प्रकार की गलती अभ्यर्थी के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यर्थी किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी केवल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही प्राप्त करें। किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास करने से बचें।

HSSC चेयरमैन ने कहा कि आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है और आयोग हमेशा अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है। उन्होंने बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
CET Group-D भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आवेदन के आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में फाइनल सबमिट किए गए आवेदनों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

