भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय में सोमवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के अभ्यर्थियों ने बॉयोमैट्रिक सत्यापन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय का घेराव करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।
बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद नहीं हो रही समस्या दूर
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई बार शिक्षा बोर्ड कार्यालय आ चुके हैं, लेकिन उनकी बॉयोमैट्रिक मिसमैच की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके कारण उनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।
3 से 4 हजार अभ्यर्थियों के परिणाम रुके
अभ्यर्थियों के अनुसार बॉयोमैट्रिक सत्यापन पूरा न होने के कारण करीब 3 से 4 हजार उम्मीदवारों का परिणाम लंबित पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि समय पर समाधान नहीं होने से भर्ती प्रक्रियाओं में भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बोर्ड ने दो दिन का दिया था अवसर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बॉयोमैट्रिक सत्यापन के लिए 8 और 9 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि सोमवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की बॉयोमैट्रिक जानकारी मैच नहीं हो सकी, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई।
कई राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थी
प्रदर्शन में हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और चंडीगढ़ से आए अभ्यर्थी भी शामिल हुए। सभी ने बोर्ड प्रशासन से जल्द और स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ प्रदर्शन
अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा बोर्ड कार्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही, जबकि अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।
- Haryana Top News : परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला, मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वीडन दौरा, फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, जमीन विवाद में बेटे की हत्या का आरोप समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

