Today’s Top News : अंबिकापुर. नगर स्थित संजय वन वाटिका में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत की खबर है. डीएफओ अभिषेक जोगावत ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

महासमुंद. जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ. मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया. घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी, जिससे 17 से 18 श्रद्धालु घायल हो गए. इस हादसे में रायपुर की रहने वाली एक युवती की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि, 6 की हालत गंभीर है.

गरियाबंद. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है. मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला किया. इसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. घटना के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

बिलासपुर. अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच में ड्यूटी करने वाला ओबीएचएस स्टाफ गेट पर खड़ा था, अचानक नीचे गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई. जीआरपी ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरु कर दी है.

सक्ति. छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में रविवार को एक बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 610 धर्मांतरित लोगों ने मूल हिंदू धर्म में वापसी की. धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं उपस्थित रहकर परिवारों के चरण पखारकर उनकी पुनर्वापसी कराई.

रायपुर. रायपुर पुलिस के पास अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसमें परिचित ने ही खुद को ACB-EOW का अधिकारी बताकर लोक निर्माण विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता को 9.50 लाख रुपए का चूना लगा दिया. पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रायपुर. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार गांजा तस्करी के खेल का खुलासा हुआ है. दोनों लड़कियां बिलासपुर की रहने वाली है और रुपयों की लालच में विशाखापट्टनम जाकर वहां से गांजा लेकर बिलासपुर आ रही थी. दोनों लड़कियां वंदे भारत ट्रेन के एसी टू कोच में यात्रा कर रही थीं. जिन्हें 24 किलों गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है.

रायपुर. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games 2026) के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है. उद्घाटन समारोह आगामी 25 मार्च को शाम 6 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में होगा. इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे. इस दौरान सीएम साय, खेल मंत्री अरुण साव समेत अन्य मंत्री गण मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि देश में पहली बार आयोजित हो रहे ट्राइबल नेशनल गेम्स की मेजबानी का अवसर छत्तीसगढ़ को मिला है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है.

जगदलपुर. बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रविवार को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ का आयोजन किया गया. इस मैराथन की विभिन्न श्रेणियों में 9,800 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर के बदलते स्वरूप, पर्यटन स्थलों और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाना रहा. इसमें 200 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी भाग लिया.

जगदलपुर. जगदलपुर पहली बार एक अनूठे और शानदार कार्यक्रम का साक्षी बनने जा रहा है. गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा 4 अप्रैल को ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन बस्तर आएंगे. इस कार्यक्रम के दौरान राइडर्स बस्तर की संस्कृति, खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और पर्यटन स्थलों से परिचित होंगे. साथ ही सुरक्षित तरीके से बस्तर के अद्भुत और अद्वितीय नजारों का अनुभव भी करेंगे.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

CG Crime News : वंदे भारत से गांजा तस्करी, 24 किलों गांजा के साथ दो युवतियों गिरफ्तार

CG Video Viral : 300 रुपए चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा! भीड़ ने माता-पिता को भी नहीं बक्शा, FIR दर्ज

बस्तर हेरिटेज मैराथन : 9,800 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा, ओपन कैटेगरी में विदेशी खिलाड़ियों का रहा दबदबा

ACB-EOW का अधिकारी बताकर परिचित ने ही पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी को लगा दिया 10 लाख का चूना…

Railway News : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर ही दर्दनाक मौत

610 धर्मांतरित लोगों की सामूहिक घर वापसी, मंदिर में पूजा के बाद अपनाया सनातन धर्म

पिता ने 6 साल की बेटी के गले पर चलाया चाकू, फिर खुद को भी किया लहूलुहान, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी लापरवाही: संजय वन वाटिका में कुत्तों के काटने से 15 हिरणों की मौत, प्रबंधन ने चुपचाप जलाए शव, घटना की होगी जांच…

बस्तर में पहली बार ‘Bastar Riders Meet 2026′ का होगा आयोजन: खानपान, संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पर्यटन स्थलों से परिचित होंगे राइडर्स, अद्भुत और अद्वितीय नजारों का भी करेंगे अनुभव

गजब! 200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना…

पुलिस का दोहरा प्रहार: 48,160 एकड़ में फैली गांजे की अवैध फसल को किया नष्ट, ध्वस्त हुआ 2,700 करोड़ का नशे का साम्राज्य, नक्सलियों की कमर टूटी

BREAKING: सर्चिंग के दौरान मिले तीन शक्तिशाली IED, सुरक्षाबलों ने किया मौके पर नष्ट…

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: घायल युवती की हुई मौत, 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

गांव में जल संकट से ग्रामीण की परेशान: पानी की टंकी बंद होने के चलते कई महीनों से नल-जल योजना पड़ी ठप, हैंडपंप भी देने लगे जवाब, 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

नक्सली हमले में घायल जवान की पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनुसूचित जिलों में नहीं की जा सकती पदस्थापना, एडीजीपी को दिए ये निर्देश