Today’s Top News : रायपुर. विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वह नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच युवाओं की भूमिका और उनकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा की.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व विधायक अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को होने की संभावना है.

रायपुर. पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम रायपुर में बड़ा बयान दिया. उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि जनता में टीएमसी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है. भाजपा की जीत सुनिचित है.  

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने का ऐलान कर दिया है. एसोसिएशन के इस फैसले से राज्य के 6 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में RTE के तहत एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित होगी.

रायपुर. नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो ग्राम (02 क्विटल 81.900 किलोग्राम) गांजा जब्त किया है. मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

दुर्ग. जेईई मेंस की परीक्षा में नकल कर रहे मुन्नाभाई को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है. मामला पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज का है. यहां एग्जाम के दौरान एक छात्र अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गया था. गार्ड की सावधानी से आरोपी पकड़ा गया. परीक्षा प्रबंधक ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

IIM Raipur के 15वें दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर हुए शामिल, छात्रों से कहा- वैश्विक सोच के साथ अपने कौशल का करें उपयोग

जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित जोगी, दाखिल की विशेष अनुमति याचिका, जल्द हो सकती है सुनवाई

पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे CM साय, कहा- भाजपा की जीत सुनिश्चित, ममता बनर्जी विचलित 

RTE पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का बड़ा फैसला, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह…

CG News : जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान

बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी, पांच तस्कर गिरफ्तार…

नगर पालिका सीएमओ ने लांघी शालीनता की सीमा, पार्षद से अभद्र भाषा में की बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग हुआ वायरल…

JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई : चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी छात्र

अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही