Today’s Top News : रायपुर. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद देश के कई हिस्सों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इस घटना का असर साफ नजर आया. राजधानी के मोमिनपारा इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की और अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए इस हमले की कड़ी निंदा की.
कोरबा. पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बढ़ती खटास अब आम नजर आने लगी है. मंगलवार को जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया, लेकिन उनके जन्मदिन के किसी भी होर्डिंग, फ्लेक्स या अखबार विज्ञापन में भूपेश बघेल की तस्वीर नहीं दिखाई दी. भाजपा के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.
गरियाबंद. जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2023 में अपराध दर्ज किया गया था. इस मामले में करीब तीन साल बाद 2026 में अदालत ने अपना फैसला सुनाया.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने किशोर न्याय से जुड़े एक संवेदनशील मामले में अहम आदेश पारित करते हुए नाबालिग को जमानत देने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 की धारा 12 के प्रावधानों की अनदेखी कर निचली अदालतों द्वारा जमानत याचिका खारिज करना कानूनन गलत है. यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल द्वारा पारित किया गया.
भानुप्रतापपुर. भानुप्रतापपुर में आज सुबह खेल और सकारात्मक बदलाव की मिसाल देखने को मिली. शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों ने भी इस दौड़ में भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया.
रायगढ़/पखांजूर/कवर्धा. छत्तीसगढ़ में रविवार को भीषण सड़क हादसे सामने आए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. कहीं हाइवा और ट्रेलर, तो कहीं कंटेनर और ट्रेलर की टक्कर की बीच जोरदार टक्कर हुई. वहीं एक जगह धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. यह सड़क हादसे रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हुए हैं.

रायपुर. आज महेश छात्रावास जी ई रोड मे प्रदेश माहेश्वरी सभा के चौपाल कार्यक्रम मे माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ युगल का होली मिलन उत्सव संपन्न हुआ.दिल मे होली का उत्साह,मन मे मस्ती,और अपनापन के रंग से सारोबार सभी ने फूलो की होली आनंद लिया.बुजुर्गों ने अपने बचपन की होली की यादों को सबसे साझा किया.
पारंपरिक होली के भजन मे सभी झूम उठे.पश्चात गेम्स मे सभी ने हिस्सा लिया.कपल गेम्स मे जोड़े से खेलते वरिष्ठों ने सबका मन मोह लिया.रोज़मर्रा के जीवन से कुछ समय निकालकर बुजुर्ग दंपतियों ने ऐसे आयोजनों मे शामिल होकर ख़ुद को तरोताज़ा महसूस किया.गिफ्ट्स,अवॉर्ड्स एवं अपनापन पाकर चेहरा खिल उठा. माहेश्वरी सभा,रायपुर द्वारा आयोजित चंग उत्सव मे चंग टीम ने समा बांध दिया .चंग की थाप मे सभी के क़दम थिरक उठे.महेश छात्र कल्याण समिति के इस अनूठे आयोजन का संचालन माहेश्वरी फ़्रेंड्स सर्किल द्वारा बड़ी ही कुशलता से किया गया. स्नेहभोज एवं ठंडाई ने कार्यक्रम मे और मिठास घोल दिया.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CG Accident News : नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, 3 भीषण सड़क हादसों में 3 की मौत
जेजे एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली जमानत
CG News : मैराथन में पूर्व नक्सलियों ने प्रतिभागियों के साथ लगाई दौड़, समाज को दिया सकारात्मक संदेश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


