देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आज पंजाब के खटकड़ कलां में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचेंगे।

हुसैनीवाला में हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की रखेंगे आधारशिला
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत भी करेंगे। वे हुसैनीवाला में ‘हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ का शिलान्यास करेंगे, जो शहीदों की यादों और उनके संघर्ष को संजोने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की सरकार शुरू से ही शहीद भगत सिंह की विचारधारा को प्राथमिकता देती रही है। इंकलाब जिंदाबाद का नारा सरकार के हर संबोधन का हिस्सा रहता है। मुख्यमंत्री कार्यालय सहित राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं, जो सरकार के मार्गदर्शक सिद्धांतों को दर्शाती हैं।
सीएम मान ने ट्वीट कर किया नमन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए भी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले ‘शहीद-ए-आजम’ सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर उनकी लासानी शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम। इंकलाब जिंदाबाद!
- हाथी के बाद अब मादा तेंदुए की मौत; जंगलों की कटाई से बिगड़ता संतुलन और इंसानी बस्तियों में बढ़ती दस्तक से फैली दहशत
- पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पहुंचा प्रशासन, परिवार की गैरमौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई; दिवाली से पहले उठे सवाल
- Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ 2 दिनों में तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 221 करोड़ रुपये
- अंधेरे में आओ, रोशनी में जाओ: ओडिशा में ‘बड़बड़ुआ डाका’ और दिवाली की अनोखी परंपरा
- Diljit Dosanjh Indore Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन की सख्ती, 4 गानों पर रोक, 5 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री

