Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है. बता दें कि कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर 14 मार्च 2026 को हुआ था. अब फिर से 10 अप्रैल 2026 को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी कर दिया है.
रायगढ़. छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. तमनार के बाद अब जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई है. जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह पांचवां और बीते दो दिनों के भीतर जिले में दूसरा मामला है.
रायपुर. राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बीते दिनों हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की थी. वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एट्रोसिटी, यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST Act) की धाराओं में मामला दर्ज किया है.
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. गुरु घासीदास नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक लकड़बग्घे की इलाज के अभाव में मौत हो गई.
रायपुर. महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित कर दी है. इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज की जांच समिति ने 6 सदस्यों को शामिल किया गया है. विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है.
मनेंद्रगढ़. रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई की है. नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबिश देकर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं सीएमओ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
बड़ी खबर : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, अब अप्रैल में फिर से होगी परीक्षा, आदेश जारी
खल्लारी रोपवे हादसा : कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति की गठित, MLA द्वारिकाधीश यादव को बनाया संयोजक
CG News : वन विभाग की बड़ी लापरवाही, इलाज के अभाव में लकड़बग्घे की मौत
CG News : मामूली विवाद बना हिंसक, आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

