Today’s Top News : रायपुर. 31 मार्च 2026 को तय समय सीमा में नक्सलवाद आज खत्म हो गया. यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से तय किया गया निर्धारित समय था. इस तय समय में 50 वर्ष के नक्सलवाद को खत्म करना जाहिर सी बात एक बड़ी चुनौती थी. लेकिन इस कठिन चुनौती को केंद्रीय गृहमंत्री की रणनीति, सुरक्षाबलों के हौसले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प के साथ हम सबने पूरा कर लिया. यह बातें आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हमर पहुना कार्यकम में कही.
बस्तर. नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के अंतिम दिन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 25 नक्सलियों ने हथियारों के साथ समर्पण किया. इनमें 12 महिला और 13 पुरुष नक्सली है. सभी 1 करोड़ 47 लाख रुपए के ईनामी नक्सली हैं. इनसे माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की गई है. 2 करोड़ 90 लाख रुपए कैश और 11.16 करोड़ का 7.20 किग्रा सोना बरामद हुआ है. वहीं एलएमजी, एके–47, एसएलआर, इंसास जैसे 93 घातक हथियारों भी सौंपे गए हैं.
रायपुर. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है. वहीं इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को नक्सलवाद के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में नक्सल समस्या को खत्म करने केंद्र की भाजपा सरकार को पूरा सहयोग किया गया था, लेकिन अमित शाह ने संसद में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान यह झूठ कहा कि कोई सहयोग नहीं किया था. सच्चाई यो यह है कि मदद भी किया गया था. साथ नक्सल मोर्चे पर जोखिम लेकर हमारी सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए थे.
खैरागढ़. छतीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव बिलासपुर जिले के ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला है. बताया जा रहा कि बच्ची 28 मार्च की रात से लापता थी. शव मिलने की सूचना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
दुर्ग. जिले में म्युल अकाउंट के माध्यम से सायबर ठगी से अर्जित पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कराने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सभी आरोपियों के अकाउंट से 83 लाख 33 हजार 247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर कर लेनदेन की जानकारी मिली है.
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है. दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है.
रायपुर. राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के एक संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस नेटवर्क का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था, जबकि रायपुर में लोकल स्तर पर सप्लाई चेन सक्रिय थी.
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
AK-47 के साथ 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख रुपए का घोषित था इनाम
CG News : म्युल अकाउंट के जरिए 83 लाख से ज्यादा का लेन-देन, 10 आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, कहा – पीड़िता की गवाही में है विरोधाभास
नक्सलवाद की समाप्ति तय सीमा पर 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 लाख रुपए का रखा है सरकार ने ईनाम…
तय समय में कैसे हुआ नक्सलवाद खत्म ? गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया खुलासा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

