चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के बाद अब माहौल गर्मा गया है। पता चला है कि बीते रात दो गुटों में जमकर लड़ाई हुई है। स्वामी विवेकानंद हाल, बॉयज हॉस्टल के बाहर सड़क पर दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। हाल देखते ही देखते गंभीर हो गया।
जब दोनों पक्ष के लोग सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ लोग शांत करने की कोशिश करें लेकिन वह भी हाथापाई का शिकार हो गए। पास में खड़ी गाड़ी में भी जोरदार पथराव हुआ था। कुछ पथराव के कारण लोगों को चोट भी आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को तितर-बितर किया।

पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कई युवकों को हिरासत में लिया। फिलहाल माहौल को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर और हॉस्टल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
- किशनगंज में 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, गिरोह और सप्लाई चेन पर कसा शिकंजा
