कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर मानवता के चेहरे पर सवालिया निशान लगा दिया है। ग्वालियर में ऑटो और कार की भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। सभी शीतला माता के दर्शन करके लौट रहे थे।
READ MORE: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 घायल, माता के दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे सभी
हादसे का सबसे शर्मनाक पहलू सामने आया है, जब लोगों ने घायलों और लाशों के बीच मदद करने की बजाय सेल्फी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक लाशों के पास खड़ा बाल सहलाते हुए सेल्फी लेता नजर आ रहा है। पास खड़े कुछ लोगों ने गुस्से में कहा – “किसी में हिम्मत नहीं है क्या इन्हें बचाने की!”
घटना के समय कई लोग ऑटो से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग मानवता की इस गिरावट पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला है क्योंकि श्रद्धालु धार्मिक दर्शन से लौट रहे थे, लेकिन सड़क पर उनकी मदद करने वाले नहीं मिले।
READ MORE: MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने
बता दें कि यह घटना थाठीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे के पास हुई। जहां बोलेरो कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। तेज रफ्तार कार से टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

