Rajasthan News: दुनिया भर में गहराते ईरान-इजराइल युद्ध के बीच राजस्थान के आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस बैठक का मुख्य मकसद युद्ध के हालातों के बीच प्रदेश में ईंधन और खाद की सप्लाई चेन को दुरुस्त रखना है।

सीएम की दो टूक, घबराएं नहीं, स्टॉक फुल है
बता दें कि पीएम मोदी के साथ बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने साफ किया कि राजस्थान में पेट्रोल, डीजल और खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सूत्रों ने बताया कि सीएम भजनलाल प्रदेश में तेल और उर्वरकों की वर्तमान स्थिति का पूरा फीडबैक प्रधानमंत्री को देंगे। सरकार की कोशिश है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर राजस्थान की गृहणियों की रसोई और किसानों के खेतों पर न पड़े।
गैस सिलेंडर के लिए अब OTP जरूरी, बदल गए नियम
सूत्रों के अनुसार, सप्लाई को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब बिना OTP के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। हॉकर को सिलेंडर देते वक्त उपभोक्ता की पासबुक में एंट्री करना अनिवार्य होगा। होटल और अस्पतालों को अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) के इस्तेमाल पर जोर देने को कहा गया है ताकि घरेलू कोटा प्रभावित न हो।
जमाखोरों की अब खैर नहीं, DM-SP को कड़े निर्देश
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी ने भी ईंधन या खाद का अवैध भंडारण किया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए हर जिले में कलेक्टर और एसपी की विशेष टीमें 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही हैं। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी सरकार के सतर्कता भरे कदमों का समर्थन किया है।
खाड़ी देशों में फंसे राजस्थानियों की फिक्र
युद्ध के बीच दुबई, कुवैत और बहरीन जैसे देशों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार एक्टिव है। राजस्थान फाउंडेशन के जरिए वहां फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी और मदद के लिए हेल्पलाइन काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।
पढ़ें ये खबरें
- पटना में आवासीय मकानों में कमर्शियल उपयोग पर बड़ा फैसला, 26 हजार से अधिक नोटिस पर घमासान
- Jharkhand Weather : झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 26 से 30 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम,कई जिलों में येलो अलर्ट
- CG Morning News : CM साय दो जिलों का करेंगे दौरा… आदिवासी कांग्रेस की होगी बैठक… तेलीबांधा-जोरा एलिवेटेड रोड में फ्लाईओवर की मांग… पढ़ें और भी खबरें
- MP में अब तक 25.5 इंच बारिश, कोटा का 68% पूरा; भोपाल-उज्जैन-ग्वालियर में आज से तेज बारिश का अलर्ट
- हरियाणा पुलिस का दावा: गैंगस्टरों पर STF का बड़ा प्रहार, 512 गिरफ्तार; 126 हत्याएं और 9 बम धमाके रोके


