अजय सैनी, भिवानी. स्थानीय हुनामल प्याऊ के पीछे संजय कालेज के नजदीक कालोनियों वासियों को गलियां कच्ची होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भरने से भारी परेशानी हो रही है। कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि उक्त कालोनी भिवानी के विधायक ने 2002-2003 में काटी थी और वायदा किया था कि उनकी कालोनी में सीवरेज, पानी व पक्की गलियों की व्यवस्था की जाएगी, परन्तु 17 साल से विधायक बनने के बाद भी आज तक इस कालोनी की गलियां कच्ची हैं और एक गली मंजूर होने के बाद भी उसकी जगह अपने चहेते की गली बनवा दी।
गली वासियों का लंबे इंतजार के बाद आज तंग होकर स्थानीय विधायक की टरकाऊ नीति के विरुद्ध गुस्सा फूट गया और उन्होंने जन संघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में बुधवार को विधायक के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर गलिवासियों ने समिति के संयोजक व माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश को बताकर अपनी कच्ची गलियों के हालात तथा नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
उन्होंने स्थानीय विधायक व नगर परिषद चैयरमैन से मांग की है कि डी प्लान के तहत वे इन गलियों का शीघ्र निर्माण करवाएं, क्योंकि बारिश के मौसम में अत्याधिक पानी भरने से नागरिकों का घरों से निकलना बंद हो जाता है , बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते । गलिवासियों का कहना है कि स्थानीय विधायक इन गलियों के नजदीक कोंट रोड़ पर आकर उन्हें वहां बुलाकर कई बार आश्वासन दे चुके हैं कि वे शीघ्र इन गलियों को बनवाएंगे , परन्तु एक गली का बजट पास होने के बाद भी इन्होंने अपने चहेते व्यक्ति की गली बनवा दी और उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

गलिवासियों ने विधायक को चेतावनी दी है कि यदि उनकी उपेक्षा जारी रखी तो वे उसके कैंप आफिस का घेराव करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में विकास दहिया, पवन प्रजापत, अशोक कुमार, किसान नेता रामफल देशवाल, प्रताप सिंह सिंहमार, गलीवासी कालू, शीला देवी, बबीता, सुलोचना, भत्तर, रवीना व संतरा सहित कई महिला पुरुष शामिल रहे।
- IND vs ENG 3rd ODI: रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराया, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने झारखंड में की आवासन एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया जोर
- शराब पार्टी के बहाने ले गए, फिर आग में झुलसा! घायल युवक ने इलाज के दौरान 7 दिन बाद तोड़ा दम, दोस्तों पर हत्या का आरोप
- चॉकलेट के लिए रूठ कर सड़क पर बैठी बहन, रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, भोपाल में 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
- भारी बारिश के अलर्ट के बीच कई जनपदों में अवकाश की घोषणा, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

