अनिल मालवीय, इछावर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में शादी के बाद भोजन करने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए। भोजन के बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है।

26 मार्च महाकाल भस्म आरती:कण-कण में महादेव, मस्तक पर चंद्र और ड्राईफ्रूट से बाबा का श्रृंगार,

पैरा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुलाया

इछावर स्वास्थ केंद्र में फूड पॉइजनिंग के मरीज पहुंचने लगे। अचानक इतने मरीजों के पहुंचने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। तत्काल हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम इछावर रवाना की और जिला अस्पताल में इमरजेंसी कॉल कर डॉक्टर , पैरा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुलाया गया।

2 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

इछावर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 से अधिक मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर रवाना कर दिया है तकरीबन 15 मरीज इछावर स्वास्थ केंद्र में और 2 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। इधर एसडीएम के नेतृव में एक टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है और समारोह में बने भोजन सामग्री की सैंपलिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार अधिकतर मरीज जो अस्पताल में भर्ती है वो ज्यादा उम्र के है जिन पर फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है। कुछ मरीजों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की खबर भी रही है।

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m