प्रमोद निर्मल, मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर जिले के वन महकमे ने वन्यप्राणियों का शिकार करने वाले लोगो पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्यवाही की है। जहां सांभर का शिकार करने वाले तीन ग्रामीणों को सांभर के मांस के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। मामला मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के औंधी-नवागांव उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगाटोला गाव का है।
यह भी पढ़ें : ‘अधिराज’ के मालिक का कारनामा, बहन और जीजा को कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर ठगे 1.25 करोड़
वन महकमे के मुताबिक, मुखबिर के मिली सूचना के आधार पर DFO के निर्देशन में क्षेत्रीय SDO व रेंजर के नेतृत्व वाले वन अमले ने पुलिस की सहभागिता से ग्राम रेंगाटोला गांव में ग्रामीण के घर में 6 अगस्त की रात छापामार कार्यवाही की।

वन महकमे के माने तो उक्त ग्रामीण के घर से तथाकथित सांभर का कच्चा व पकाया जा चुका मंशा बर्तन में रखा बरामद पाया गया। वन अमले ने फौरन मांस को अपने कब्जे में ले लिया तथा मौके पर हुईं पड़ताल के दरमियान सामने आए तीन संदिग्ध स्थानिय ग्रामीणों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।
हिरासत में लिए गए इन ग्रामीणों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त मांस वन्य प्राणि सांभर का है। बताया जा रहा है कि काफी हल्के उम्र का एक सांभर जंगल से भटक कर खेतों की ओर आ पहुंचा था. सांभर को सुरक्षित जंगल में पहुंचाने की बजाए ग्रामीणों ने उसका शिकार कर दिया।
बहरहाल, तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है। वहीं जप्त मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले में गिरफ्तार तीन लोगों के अलावा और भी अन्य लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। डीएफओ के मुताबिक इस संबंध में आगे पड़ताल जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


