लक्ष्मीकांड बंसोड़, बालोद। अवैध शिकार करने वालों का पता चलने पर गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को पकड़ने में कामयाबी पाई है. शिकारी ने शिकार करने के लिए जंगल में जाल बिछाकर रखा था, लेकिन वन्य जीवों के जाल में फंसने से पहले ही विभाग ने शिकारी को पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें : CG Morning News: जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय… राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा आज… ‘जिले की चिट्ठी’ में सुकमा की होगी बात… पढ़ें और भी खबरें

मामला डौंडी परीक्षेत्र के चिहरो कक्ष क्रमांक 126 आरएफ का है, जहां वन विभाग की टीम ने ग्राम तेवड़ा (आमाबेड़ा) निवासी सुधु राम आँचला पिता ऐतवारु राम आँचला को पकड़ा. 15 अगस्त को पकड़े गए शिकारी से पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई. शिकारी के पास से एक बॉस का गुलेल, मिट्टी से बनी गोलियां, एक टंगिया, एक गैती, वन्य जीवों का शिकार करने के लिए तीन जालियां बरामद की गई.

देर शाम होने के चलते आरोपी व्यक्ति को वन विभाग ने डौंडी पुलिस की अभिरक्षा में रखा है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति कुछ दिनों से अपने गांव तेवड़ा से आकर चिहरो में रह रहा था. कार्रवाई के दौरान डौंडी रेंजर जीवन भोंडेकर, दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर, एसडीओ एमसी डहरे के साथ वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m