नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति द्वारा किए जाने की आशंका है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके में एक महिला के साथ उसका पति मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति वहां से फरार हो चुका था। मौके पर महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने बिना देरी किए उसे तत्काल जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों और फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि घटना के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागना उचित समझा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मर्डर का केस दर्ज
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

