कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई गई। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर पीटा गया। कॉलर पकड़कर चप्पलों से मारा। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला जबलपुर के सिविक सेंटर क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी को पुलिसकर्मी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। अवैध संबंध के शक में गुस्साए शख्स और उसके साले ने बीच सड़क पुलिसकर्मी को पकड़ा और सरेआम पिटाई की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: पत्नी का आशिक ही निकला हत्यारा: प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लोग पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े हुए है और चप्पल से पिटाई कर रहे है। वहीं पुलिसकर्मी की बीच सड़क पर पिटता देख आसपास के लोग जमा हो गए। इस मामले में लार्डगंज थाना के एसआई श्री राम सनोदिया ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे है। पूछताछ की जा रही है, अगर कार्रवाई के लिए आवेदन आएगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

