Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने इस बात की अफवाह फैलाई की उसकी पत्नी सीढ़ी से नीचे गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव का है।
ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
मृतका की पहचान राखी कुमारी (30) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी पति का नाम मनीष कुमार उर्फ सूरजभान है। मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की देर रात राखी के पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को फोन कर यह सूचना दि की राखी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक राखी की मौत हो चुकी थी। राखी को एक बेटा और एक बेटी है, मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, साल 2020 में उन्होंने बड़े ही धूम-धाम के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
उन्होंने बताया कि, आरोपी पति की ओर से अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर वह राखी के साथ मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार आरोपी पति का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले सात महीनों से जेल में बंद था और करीब 15 दिन पहले ही एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जमानत पर छूटकर घर आया था।
मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान
राखी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान मिले, जिसे लेकर उन्होंने यह आरोप लगाया कि राखी के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है, जिसके बाद परजिनों ने राखी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
घटना के बाद से आरोपी पति फरार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला की हत्या पीट-पीटकर की गई है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- क्या नौटंकी है भाई? PM मोदी के संबोधन पर RJD का तीखा वार, पप्पू यादव बोले- उनपर कांग्रेस का भूत सवार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

