कुमार इंदर, जबलपुर। में बिलहरी स्थित डी-मार्ट के सामने उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक पति, पत्नी और कथित तौर पर तीसरे व्यक्ति के बीच विवाद सड़क पर आ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को कुछ समझ में आता है उसके पहले ही पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर थप्पड़ झड़ने शुरू कर दिए। 

महिला सड़क पर चीखती रही लेकिन उसका पति किसी भी अंजाम की परवाह किए बिना उसको गाली गलौज करते हुए मारपीट करता रहा। वहीं तीसरे व्यक्ति जो कथित तौर पर महिला का दोस्त बताया जा रहा उसने बीच बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन महिला के पति ने उसे भी गाली गलौज करके किनारे कर दिया। राहगीर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे काफी देर तक विवाद और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m