चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इश्क और बेवफाई की ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां लव ट्रायंगल में 3 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार कर खुद सुसाइड कर लिया। उधर, पुलिस जब महिला के आशिक से पूछताछ करने पहुंची तो उसकी भी मौत हो गई थी। 

पति ने पत्नी की हत्या कर खुद किया सुसाइड

पूरा मामला हीरानगर का है जहां उट नगर निवासी 38 वर्षीय हल्के वीर पटेल और उसकी 32 साल की पत्नी रोशनी पटेल का शव होने के घर में मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि पति पहले पत्नी को जबरन जहर खिला राह था। जब पत्नी ने मना किया तो पति ने उसका गला कपड़े से दबा कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

सुसाइड नोट में बताई पत्नी की बेवफाई की कहानी

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया था जिसमें उसने पत्नी की बेवफाई की खौफनाक कहानी बताई थी। उसने लिखा कि उसकी पत्नी का तीसरे शख्स से बातचीत करती थी जिसका नाम सतीश साहू है और वह खंडवा का रहने वाला है। 

पुलिस के पहुंचने से पहले आशिक ने भी किया सुसाइड

पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए खंडवा के लिए रवाना भी हुई थी लेकिन उससे पहले ही युवक ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सतीश साहू पीथमपुर में नौकरी करता था। पति-पत्नी जिस जगह पहले किराए से रहते थे, उसी जगह सतीश साहू भी किराए से रहता था और तभी से रोशनी पटेल और सतीश साहू के बीच में बातचीत हुआ करती थी, जिस पर पति ने आपत्ति ली थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m