पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि जरहीडीह निवासी राम कुमार का 20 सितंबर को पत्नी मोनिका बाई नेताम (32 वर्ष) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने बेल्ट से मोनिका की पीटाई कर दी और गंभीर चोटों के कारण 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे मोनिका बाई नेताम की मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्राम जरीडीही में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घरेलू विवाद में हुई इस हिंसक घटना पर दुख जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवाद या हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस, महिला हेल्पलाइन 181 अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें। चरित्र शंका या पारिवारिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा का आधार नहीं हो सकते।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

