बॉलीवुड की मशहूर और चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंग (Rohanpreet Singh) और पूरे परिवार ने मिलकर उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने उनके इस दिन को और भी यादगार बना दिया. नेहा ने अपने जन्मदिन के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस का दिल जीत लिया.

जन्मदिन के इस खास अवसर पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देखने को मिला. तस्वीरों में नेहा की मुस्कान और उनकी सादगी ने फैंस को काफी प्रभावित किया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

पति ने दिया सरप्राइज

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस खास दिन को और भी शानदार बनाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंग (Rohanpreet Singh) ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. तस्वीरों में दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है. रोहनप्रीत ने नेहा के लिए खास इंतजाम किए और उन्हें कई प्यारे सरप्राइज दिए. नेहा ने भी अपने पति के इस प्यार और प्रयास के लिए उनका दिल से धन्यवाद किया. दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस को कपल गोल्स देती नजर आई.

केक बना सेंटर ऑफ़ एट्रेक्शन

बर्थडे सेलिब्रेशन का सबसे खास आकर्षण था नेहा का कस्टमाइज्ड केक. इस खूबसूरत केक पर नेहा का नाम और उनके लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा गया था. केक को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया था, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. नेहा ने मुस्कुराते हुए केक काटा और इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया. उनकी तस्वीरों में खुशी साफ झलक रही थी. इस सेलिब्रेशन में सिर्फ रोहनप्रीत ही नहीं, बल्कि नेहा का पूरा परिवार भी शामिल हुआ. नेहा हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रही हैं और उनके लिए परिवार सबसे बड़ी ताकत रहा है. जन्मदिन के मौके पर उनके भाई-बहन और मां ने मिलकर इस दिन को और खास बना दिया. पूरे परिवार ने साथ में केक काटा, तस्वीरें खिंचवाईं और खूब मस्ती की. तस्वीरों में परिवार के बीच का प्यार और अपनापन साफ नजर आया.

रोहन ने लिखान प्यारा मैसेज

रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर नेहा के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी क्यूट लिटिल एंजल. रब तेरे हिस्से दे दुख मैनू देदे, ते मेरे हिस्से दी खुशियां तेनू. लव यू द मोस्ट लाडो.” उनका यह भावुक और प्यार भरा संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं.