Hyderabad Aston Martin Car Crushes Woman Death Case: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हैदराबाद में राज्यसभा सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार (इमपोर्टेड कार) से महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश (Lingamaneni Ramesh) के बेटे लिंगमनेनी संजूष (21 साल) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर लापरवाही और बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है।
दरअसल मामला 16 अगस्त 2026 का है। लेकिन इसका खुलासा 20 अगस्त को हुआ। माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के पास सड़क पार कर रहीं भारती मुखी को राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजूष (21 साल) ने अपने एस्टन मार्टिन कार से कुचल दिया। मृतिका भारती मुखी मॉल के एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थीं।
माधापुर पुलिस स्टेशन के SHO केवी सुब्बाराव के मुताबिक- भारती अपने एक सहकर्मी के साथ दोपहर करीब 3 बजे ITC कोहिनूर की ओर खाना लेने गई थीं। वापस लौटते समय जब वह मॉल के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी कथित तौर पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजूष चला रहे थे। टक्कर से भारती के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें बहुत ज्यादा खून बहने लगा। पुलिस ने बताया कि उन्हें उसी कार से जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी दोस्त पूजा ने स्टोर मैनेजर अश्विन कुमार को जानकारी दी।
उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पार्टी के नेता का बेटा है आरोपी
साइबराबाद पुलिस के अनुसार कार संजूष चला रहा था। उसके पिता आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की जनसेना पार्टी से राज्यसभा सांसद और प्रमुख कारोबारी हैं। माधापुर के एसीपी पी. श्रीधर ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेज दिया गया है। चूंकि इस मामले में अधिकतम सजा सात साल से कम है। यह एक जमानती अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

