Automobile Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, और इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए Hyundai India एक बड़े मास्टरप्लान पर काम कर रही है। कंपनी मार्च 2027 तक भारत में तीन नई गाड़ियां पेश करने की तैयारी में है। इस रणनीति का सबसे अहम हिस्सा एक नई मिड-साइज SUV है, जिसे फिलहाल इंटरनल कोडनेम ‘BC4i’ दिया गया है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गाड़ी देश में Diwali 2026 के आसपास आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जा सकती है।

भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखी जा चुकी है। Venue और Creta के बीच के गैप को भरने के लिए कंपनी इस एसयूवी को ला रही है। लगभग 4.18 मीटर लंबी यह SUV उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनेगी जो Venue से थोड़ी बड़ी, लेकिन Creta जितनी महंगी कार नहीं खरीदना चाहते। Compact dimension और बोल्ड SUV स्टांस के कारण यह शहर के ट्रैफिक में चलाने में तो आसान होगी ही, साथ ही हाईवे पर भी मजबूत और प्रीमियम लुक देगी। भारतीय बाजार में उतरने के बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Victoris जैसी अपकमिंग गाड़ियों से होगा।

बता दें, इस नई SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरट्रेन ऑप्शन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai इसमें 1.5-लीटर क्षमता वाला पेट्रोल इंजन दे सकती है, जिसके साथ कंपनी-फिटेड CNG का विकल्प भी मिलेगा। अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली Hyundai की पहली ऐसी SUV बनेगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट दी जाएगी। Boot Space (डिक्की की जगह) की समस्या से निपटने के लिए कंपनी इसमें अंडर-बॉडी या ट्विन-सिलेंडर जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे ग्राहकों को माइलेज के साथ सामान रखने की पूरी जगह मिले।

सुरक्षा के मामले में भी यह SUV बेहद आधुनिक होने वाली है। कंपनी इसमें Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) देने जा रही है। इस सेफ्टी सूट के तहत फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, हाई-बीम असिस्ट और सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। ये फीचर्स ड्राइवर को संभावित खतरों से आगाह करेंगे और दुर्घटना की गुंजाइश को काफी हद तक कम कर देंगे।

डिजाइन के मामले में BC4i पूरी तरह से Hyundai की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित होगी। स्पाई तस्वीरों से ये साफ होता है कि इसमें स्प्लिट-हेडलाइट सेटअप, कनेक्टेड LED लाइट बार, नए कट वाले अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी फ्रंट व रियर बंपर देखने को मिलेंगे। बता दें, की इसमें पीछे की तरफ जो स्लिम टेललाइट्स दिया गया है, वो इस गाड़ी को और भी ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बना रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m