Rajasthan News: राजस्थान के चौमूं क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक 43 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पत्र में व्यक्ति ने लिखा, मेरी उम्र 43 हो गई है, कृपया मेरी शादी करवा दी जाए।
पत्र वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने व्यक्ति के साहस की तारीफ की, तो कईयों ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा। इस पर ढेरों मीम और व्यंग्य भरे कमेंट्स सामने आए। वहीं, कुछ लोगों ने इसे अविवाहितों की वास्तविक स्थिति से जोड़कर संवेदना भी जताई।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। गांव के ही अखिल शर्मा का कहना है कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी है और किसी ने मजाक में विधायक की छवि खराब करने के लिए यह किया है। उन्होंने बताया कि गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को इस पत्र की कोई जानकारी नहीं थी। जब यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसकी सूचना दी। फिलहाल उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि यह पत्र संभवतः किसी ने मजाक या फर्जी तरीके से वायरल किया है।
मामले की सच्चाई क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पूरा घटनाक्रम किसी ने मनोरंजन या राजनीति में हलचल पैदा करने के लिए रचा है। बावजूद इसके, मेरी शादी करवा दी जाए वाला यह पत्र इंटरनेट पर चर्चाओं और हास्य का विषय बना हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


