चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 15 जनवरी को उनकी कोई राजनीतिक या सरकारी व्यस्तता नहीं है इसलिए वह उसी दिन सुबह 10 बजे श्री अकाल तहत साहिब पर हाजिर हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय द्वारा आज उन्हें भेजे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा कि वह श्री अकाल तखा साहिब पर अपनी उपस्थिति का समय बदलने के लिए तैयार नहीं हैं।
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे गए पत्र में कहा गया कि पहले उन्हें 15 जनवरी को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए सुबह 10 बजे बुलाया गया था परन्तु मुख्यमंत्री ने अपने विभिन्न बयानों में अपनी व्यस्तताओं का जिक्र किया है इसलिए अब वह शाम 4.30 बजे अपना स्पष्टीकरण देने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पहुंचे।
दूसरी और इस पत्र का जवाब को हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी 15 जनवरी को कोई व्यस्तता नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय को भी इस बारे में सूचित कर दिया था कि 15 जनवरी का पूरा दिन वह श्री अकाल तख्त साहिथ की समर्पित करेंगे।

जत्थेदार ने सुबह की जगह शाम को पेश होने को कहा था
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह महमज्ज के आदेशानुसार पंजाब के मुख्यमंत्री ममवंत मान द्वारा श्री अकाल तयक्ष साहिब में दिए जाने वाले स्पष्टीकरण का समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की बजाय शाम 4.30 बजे श्री जवान तरन साहिब के सचिवालय में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

