आशुतोष तिवारी, रीवा। Student Ko Ashleel Message: मध्य प्रदेश के रीवा में एक टीचर ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे हैं। हेल्प करने के नाम पर उसने लड़की को रूम में बुलाने की पेशकश की। जैसे ही उसकी यह चैटिंग सामने आई तो उसने स्टूडेंट को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें: मैहर में शिक्षक की हैवानियत: मासूमों की साथ की ऐसी हरकत, अभिभावकों में भारी आक्रोश
दरअसल, पी.एम. श्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) के शिक्षक ने बी.ए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। बताया जा रहा है कि छात्रा के मना करने पर शिक्षक ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की। मैसेज में लिखा- ‘मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।’
यह भी पढ़ें: MP में एक और सोनम: बॉयफ्रेंड की चाहत में ‘प्रियंका’ ने कराया पति का कत्ल, मर्डर के बाद गढ़ी ये खौफनाक कहानी
लगातार आ रहे ऐसे संदेशों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से औपचारिक शिकायत की गई और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की।
यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी में विवादित प्रश्न का मामला: कांग्रेस ने बताया BJP की साजिश, कहा- नफरत की राजनीति के नए हथकंडे अपना रहे
जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली। हालांकि, छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी को लेकर बुधवार को नाराजगी सामने आई और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

