भारतीय वायुसेना की क्षमता को लेकर पाकिस्तान को जो भ्रम था वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पता चल गया और सारी दुनिया में भर में चर्चा भी हुई. इसी क्रम में भारतीय वायुसेना प्रमुख का एक बहुत बड़ा बयान भी आया है. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने चेतावनी दी कि IAF की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है. रविवार (25 अक्टूबर) को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पाकिस्तान को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े और 200 किलोमीटर क्षेत्र में सटीक हमले किए। इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को वायुसेना की क्षमता-केंद्रित रणनीति का प्रमाण बताया है. एक इंटरव्यू के दौरान एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इस ऑपरेशन ने देश के मुख्य जवाब देने वाले और एक स्ट्रेटेजिक रोकने वाले के तौर पर एयर पावर की अहम भूमिका को फिर से साबित किया है.
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान ने एक बार फिर दिखाया कि देश की सुरक्षा में वायु शक्ति की अहम भूमिका है. ऑपरेशन से एक सबक साफ है कि हमें हमेशा कई विकल्प अपने पास रखने चाहिए. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर किए गए सटीक और नपे-तुले हमलों ने यह साबित कर दिया कि अब कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है.
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही. उनके इस बयान को पाकिस्तान के लिए एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा ‘एक कैपेबिलिटी-सेंट्रिक फोर्स इसमें स्वाभाविक रूप से बेहतर होती है, क्योंकि यह एक पर निर्भर रहने के बजाय कई टूल्स का इस्तेमाल कर सकती है.
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि वायुसेना ने जो रास्ता चुना है, वह सही है. ऑपरेशन सिंदूर पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

