कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़ : हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में पदस्थ अजय कुमार ‘देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ की सूची में शामिल होने वाले हरियाणा के इकलौते आईएएस अधिकारी बने हैं। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वेक्षण में उन्हें ‘सक्षमतावान’ श्रेणी में प्रमुख स्थान दिया गया है।
इस सर्वेक्षण में जनसंपर्क, विकास आधारित सोच, संवेदनशील प्रशासन, संकट प्रबंधन, नवाचार, जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इन सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अजय कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
हाल ही में मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात किए गए अजय कुमार की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब हरियाणा सरकार डिजिटल गवर्नेंस, तेज सेवा वितरण और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दे रही है। माना जा रहा है कि गुरुग्राम जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में काम करने का उनका अनुभव राज्य स्तर की योजनाओं और नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

गुरुग्राम में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के दौरान उन्होंने केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उद्योगों, पुलिस प्रशासन, शहरी निकायों, विकास एजेंसियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान हरियाणा के प्रशासनिक तंत्र के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!
