शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को जल्द IAS अफसर बनाया जा सकता है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने के लिए दिल्ली में कल विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे। बैठक UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में होगी।

जानकारी के अनुसार, 2013 बैच में 29 अधिकारियों में से सिर्फ तीन अधिकारियों को पिछले साल IAS अवार्ड मिला था, जिसमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया के नाम शामिल थे। लेकिन अब इसी बैच यानी 2014 में मौजूद अन्य अफसरों के नाम IAS अवार्ड के लिए सामने आ सकते हैं।

इन अधिकारियों को मिल सकता है IAS अवार्ड

इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनने के लिए 5 पद खाली बताए जा रहे हैं। लेकिन 2 अधिकारियों के कुछ अन्य मामलों के चलते उन्हें अवार्ड नहीं दिए जाने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसीलिए कुल 3 अफसरों को IAS अवार्ड दिया जा सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H