चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई। वह IAS अफसर हितेश मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।

पहले भी कर चुके थे सुसाइड को कोशिश
सूत्रों के अनुसार कि गणेश अरोड़ा पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। 15 दिन पहले उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी पर उस दौरान लोगों ने पकड़ लिया था। मृतक इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिवार से पूछताछ कर रही है।
- हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं…
- बिजली संकट पर MP में सियासी घमासान: जीतू पटवारी का सिंधिया पर तंज- ‘महल का बिल झोपड़ी से भी कम आया, गांवों में छाया है अंधेरा’
- शादी में जाने की थी तैयारी! 2 मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, रात को गड्ढे में मिले शव
- लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को एक्सप्रेस ट्रेन ने मारी टक्कर, नशे में था गेटमैन
- Bastar News Update : बस्तर दशहरा में माईजी को पहला न्योता… नेशनल हाईवे-30 पर एक रात में तीन मौतें… पांच महीने से जंजीर में युवक

