चंडीगढ़ . आईएएस अधिकारी मंदीप बराड़ आज चंडीगढ़ यूटी के गृह सचिव का पद ग्रहण करेगें। उन्हें हरियाणा सरकार ने सोमवार को हरियाणा में डीपीआर के पद से रिलीव कर दिया। ज्वाइनिंग के बाद अब विभाग में कई कार्य होंगे।
खबर है की चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव का पद काफी समय से खाली था। यह पद नितिन यादव के केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद एडिशनल चार्ज के जरिए चल रहा था।
चंडीगढ़ में गृह सचिव के पद के लिए हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा गया था। इन नामों की लिस्ट को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। विचार के बाद मंदीप बराड़ को केन्द्र से 3 साल के लिए गृह सचिव नियुक्ति की मंजूरी दी थी। बराड़ 2018 से 2021 के बीच में चंडीगढ़ के डीसी भी रह चुके हैं।
- ‘बिहार में शराबबंदी सफल नहीं’, जदयू सांसद का बड़ा बयान, बोले- मैं शुर से इसके पक्ष में नहीं, यदि हट जाए तो…
- हत्या या फिर… वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप
- देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान हो..ईरान पर हमले को लेकर भारत ने जारी किया बयान, एस जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से की बात
- ‘ट्रंप और नेतन्याहू ने खुद के डेथ वारंट पर साइन किया’, खामेनेई की हत्या पर भड़के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद
- MP में मिलावट के कई कानून लेकिन नकली-केमिकल रंगों की बिक्री पर रोक नहीं, कांग्रेस ने सरकार से की एक्शन लेने की मांग; बीजेपी ने कही ये बात


