देहरादून. उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) राज्य सिविल सेवा (PCS) कार्यकारी शाखा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. विभाग की ओर से अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है.
जारी सूची में 6 अफसरों के नाम शामिल हैं. सूची के मुताबिक विजय कुमार जोगदाण्डे, डॉ. आनंद श्रीवास्त्व, विनोद गिरी गोस्वामी, सुंदर लाल सेमवाल, सुनील सिंह, महिमा रौंकली का तबादला किया गया है. इन सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया गया है. इसमें कुछ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है. वहीं किसी को नई तैनाती दी गई है. इसके अलावा कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! प्रदेश भर की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए CM धामी ने की बैठक, दिया अल्टीमेटम



