IAS Tina Dabi: राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण कोई प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हुई एक चूक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तिरंगा फहराने के बाद वे उल्टी दिशा में खड़े होकर सलामी देती दिखाई दे रही हैं।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाड़मेर जिला मुख्यालय में जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। टीना डाबी ने निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान सलामी देते वक्त वो में विपरीत दिशा की ओर मुड़ गईं।
हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा में तैनात जवान ने तुरंत स्थिति को समझते हुए कलेक्टर को इशारे से सही दिशा की ओर मुड़ने कहा। जिसके बाद टीना डाबी ने तुरंत अपनी दिशा बदली और पूरे सम्मान के साथ प्रोटोकॉल का पालन किया।
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने इसे प्रोटोकॉल से जुड़ी चूक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे मानवीय भूल बताते हुए टीना डाबी का समर्थन किया। समर्थकों का कहना है कि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में दबाव और व्यस्तता के बीच ऐसी छोटी गलतियां हो सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
