Chief Secretary of Rajasthan: आखिरकार राजस्थान को नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी वी. श्रीनिवास को राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए औपचारिक मंजूरी भी दे दी। अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने शुक्रवार को जारी आदेश में उनके राजस्थान कैडर में रिपैट्रिएशन को स्वीकृति दी।

बता दे कि श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग में सचिव थे। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर राज्य में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राजस्थान लौटने के बाद कार्मिक विभाग (DOP) मुख्य सचिव पद पर उनकी नियुक्ति के आदेश जारी करेगा।
22 साल की उम्र में बने IAS
श्रीनिवास ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की है। इसके बाद 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने IAS परीक्षा पास की। तीन दशकों तक उन्होंने राजस्थान और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में काम किया।
विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। साथ ही दिल्ली AIIMS में डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए उन्हाेंने डिजिटल AIIMS परियोजना शुरू की, जिसके तहत ई-हॉस्पिटल सिस्टम लागू हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल

