अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में बच्चा चोरी की अफवाह से ग्रामीणों में भारी खौफ है। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए लोग सतर्क हो रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि वाले शख्स को पकड़ कर पुलिस को सूचना दे रहे हैं। इसी से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है जहां बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ शख्स को पकड़ लिया।
बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाह
दरअसल, इन दिनों छोटे बच्चों को चुरा ले जाने और बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाह शहर, गांव और कस्बों में बड़ी तेजी से फैली है। ग्राम नोनीखेड़ी में भी बच्चा चोर आने की अफवाह फेल गई।इस बीच ग्राम नोनीखेड़ी-खामलिया मार्ग पर एक अधेड़ व्यक्ति भटकते हुए जा पहुंचा। कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और अन्य ग्रामीणों को बुला लिया।
ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और बच्चा चोर समझ उसे पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ बता नही रहा था। ग्रामीणों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधेड़ व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
बैग में टॉफी, नींबू, महिलाओं के कपड़े, गोलियां मिली
ग्रामीणों ने बताया संदिग्ध ग्राम खामलिया के सरपंच नव बताया कि नोनीखेड़ी खामिलिया मार्ग पर घूम रहा था। कोई उससे मारपीट न करें इसलिए जल्द ही पुलिस को बुलाया गया। शख्स के बैग में टॉफी, नींबू, महिलाओं के कपड़े, गोलियां मिली थी। इसके साथ ही जलगांव से भोपाल का 4 लोगों का टिकट भी मिला है। उसके पास आधार कार्ड नही था।
देवस्थान से आया था शख्स
थाना कोतवाली टीआई रविन्द्र यादव ने बताया कि पूछताछ जारी है ग्रामीणों को बच्चा चोर का शक हुआ है। लेकिन सम्भवतः वह भटकते हुए गांव में जा पहुंचा है। व्यक्ति का नाम गुलाब है जो महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है जो देवस्थान आया था और उनके पास से टिकट भी मिला है।

