अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे न देने पर फेल या कम नंबर देने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP में नकली घी का भंडाफोड़: मकान में छापामार कर 1600 लीटर जब्त, UP की कंपनियों के नाम पर हो रही थी सप्लाई
दरअसल, सीहोर जिले के इछावर जनपद शिक्षा केंद्र के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां प्रैक्टिकल परीक्षा में शिक्षकों ने बच्चों से अवैध वसूली की है। हाई और हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थियों से प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर उनसे 50 रुपए प्रति प्रैक्टिकल पेपर के तौर पर मांगे हैं।
यह भी पढ़ें: पापी पिता की हैवानियत: 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, फिर थाने में फंदे पर झूला, हालत गंभीर
विद्यार्थियों का कहना है कि रुपए नहीं देने पर प्रेक्टिकल परीक्षा में कम अंक या फेल करने की धमकी शिक्षक दे रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के केंद्र अध्यक्ष मनोहर लाल गोफनिया कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


