Business Desk – ITC Hotels के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने भरोसा जताया है. अप्रैल-जून 2026 (Q1 FY27) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है. हालांकि, टारगेट प्राइस में बदलाव करते हुए इसे 239 रुपये से घटाकर 235 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. इसके बावजूद नया टारगेट BSE पर शेयर के मौजूदा भाव 172.45 रुपये से करीब 36% अधिक है.

Q1 में मुनाफा 35% से ज्यादा बढ़ा
ITC Hotels ने जून 2026 तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35.4% बढ़कर 180.25 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 133.10 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.
रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत बढ़ोतरी
कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.77% बढ़कर 936.02 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 815.54 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 19.6% बढ़कर 292.3 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 31.2% पर पहुंच गया. हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 750 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 674.97 करोड़ रुपये था.
ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?
ICICI Securities के मुताबिक, अप्रैल 2026 में भू-राजनीतिक तनाव का असर पड़ने के बावजूद ITC Hotels ने होटल रेवेन्यू में 10% और होटल EBITDA में 13% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की. ब्रोकरेज का मानना है कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कारोबार में रिकवरी जारी रहेगी. वहीं, अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होटल सेक्टर में मांग और मजबूत होने की उम्मीद है.
आने वाले वर्षों में कैसी रहेगी ग्रोथ?
RevPAR CAGR करीब 9% रहेगा.
मैनेजमेंट फीस CAGR करीब 16% रहने का अनुमान है.
कंसोलिडेटेड रेवेन्यू CAGR लगभग 11% रह सकता है.
EBITDA CAGR करीब 14% रहने की उम्मीद है.
क्या हैं प्रमुख जोखिम?
होटल ऑक्यूपेंसी में अपेक्षा से कम वृद्धि
नए होटल प्रोजेक्ट्स शुरू होने में देरी
ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मांग कमजोर पड़ना
कारक कंपनी की ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं.
एक साल में 30% टूटा शेयर
ITC Hotels का मार्केट कैप 35,900 करोड़ रुपये से अधिक है और यह BSE 500 Index का हिस्सा है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है. पिछले एक साल में शेयर करीब 30% और एक सप्ताह में लगभग 8% गिर चुका है. BSE पर इसका 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 261.35 रुपये और 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 137.40 रुपये रहा है.

