साबरकांठा ज़िले के इदर तालुका स्थित हसनपुरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मिड-डे मील खाने के बाद 36 स्कूली बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। दोपहर के भोजन के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, जी मिचलाने और पेट में जलन जैसी शिकायतें होने लगीं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत एक साथ बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत भोजन परोसना रोक दिया गया।

खाने में मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप

अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार परोसे गए मगचट में तली हुई मरी हुई छिपकली के टुकड़े पाए गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बीमार पड़े सभी 36 बच्चों को तत्काल उपचार के लिए इदर सिविल अस्पताल ले जाया गया। इदर सिविल के अधीक्षक डॉ. संजय चौहान ने बताया कि समय पर मिले मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद सभी बच्चों की स्थिति पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है। सेहत में आवश्यक सुधार होने के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रशासनिक जांच और सैंपल कलेक्शन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। इदर प्रांत अधिकारी और मामलतदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया और पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

ताल्लुका प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (TPEO) जयेश प्रजापति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य शिक्षक के अनुसार भोजन में छिपकली जैसा अवशेष मिलने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग्स एंड फूड विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर परोसे गए भोजन और सामग्री के सैंपल एकत्र कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के सटीक कारणों का खुलासा लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें