झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई. चाईबासा के घने सारंडा जंगल में रविवार सुबह आईईडी विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल हो गए. विस्फोट के बाद सारंडा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हो गई. मुठभेड़ के कारण सुबह विस्फोट में घायल हुए अधिकारी को बाहर नहीं लाया जा सका. विस्फोट की तीव्रता अधिक थी, जिससे अभियान में शामिल अधिकारी घायल हो गए.
सारंडा में आईईडी ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. नक्सल ऑपरेशन के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया जाएगा. साथ ही इलाके में अलर्ट जारी किया गया है. हादसे से बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं.
जानकारी के अनुसार, नक्सल गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट की तीव्रता अधिक थी, जिससे अभियान में शामिल अधिकारी घायल हो गए. घायल अधिकारी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. इसी बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी.
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए संयुक्त बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि घायल अधिकारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से पहले से आईईडी प्लांट किया था.
गौरतलब है कि सारंडा का इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है. यहां पहले भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है. हालिया विस्फोट के बाद एक बार फिर सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके. घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है. जंगल क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि जिम्मेदार नक्सली समूह का पता लगाया जा सके.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


