Business Desk- आज की भागदौड़ भरी जिदगी में घर के सदस्यों के बीच तनाव बिना किसी कारण का गुस्सा और झगड़े होना एक साधारण समस्या बन चुकी है। बहुत बार घर में बिना किसी बड़े कारण के नकारात्मकता फैल जाती है। जिससे परिवार का वातावरण भारी और तनावपूर्ण लगने लगता है। यदि आपके घर में भी चिड़चिड़ापन लगातार झगड़े या मानसिक अशांति बनी रहती है। तो एक बहुत ही सरल और प्रभावी धार्मिक प्रक्रिया आपके जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।

मानसिक तनाव और पारिवारिक अनबन अक्सर घर के माहौल को प्रभावित करती है। ऐसे में जब कोई इंसान लगातार चिड़चिड़ा महसूस करता है। तो उसका असर पूरे परिवार के संबंधों पर पड़ता है। शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार जल को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा माध्यम माना गया है। यदि सही विधि और मन की शुद्धता के साथ जल का प्रयोग किया जाए तो यह घर के वातावरण में भारी बदलाव ला सकता है।
पानी की कटोरी और मंत्र जाप की सरल विधि
इस उपाय को करने के लिए आपको किसी कठिन पूजा-सामग्री की जरूरत नहीं है। सबसे पहले एक साफ कटोरी में थोड़ा सा शुद्ध जल लें। इसके बाद घर की किसी शांत जगह पर पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ बैठ जाएं। अपने मन को शांत रखते हुए उस कटोरी के जल के सामने पांच बार शिव नाम का उच्चारण करें।
मंत्र जप के दौरान आपका ध्यान सिर्फ घर की सुख-शांति और सकारात्मकता पर केंद्रित होना चाहिए।पानी में ध्वनि और विचारों की तरंगों को अवशोषित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जिससे मंत्र की शक्ति उस जल में समाहित हो जाती है। जब शांत मन से मंत्र का उच्चारण करते हैं, तो जल में एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।जो मानसिक विकारों और घर की नकारात्मकता को दूर करने में सहायक सिद्ध होती है।
मंत्र उच्चारण पूरा होने के बाद उस अभिमंत्रित जल को पीने के पानी के मटके या लोटे में मिला दें। इसके बाद उस जल को परिवार के सभी सदस्यों को पीने के लिए दें।
बेहद सरल और असरदार उपाय
माना जाता है कि जब परिवार के लोग इस जल का आचमन या सेवन करते हैं। तो उनके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे दूर होने लगती है। इससे मन शांत होता है।गुस्सा और चिड़चिड़ापन कम होता है तथा घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यदि आप भी घर में शांति और सकारात्मक माहौल चाहते हैं। तो इस बेहद सरल और असरदार उपाय को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।


