Dharm Desk – आज के समय में हर इंसान के मन में धन कमाने और समृद्ध जीवन जीने की इच्छा होती है और कई लोग तो मेहनत करके अच्छा पैसा कमा भी लेते हैं. लेकिन इसके बाद भी अक्सर यह शिकायत रहती है कि पैसा उनके पास टिकता ही नहीं है. ऐसे में समस्या केवल पैसे कमाने की नहीं बल्कि जीवनशैली और दैनिक आदतों की भी हो सकती है. पारंपरिक मान्यताओं और बड़े बुजुर्गों के तजुर्बे में ऐसी बहुत सी बातें बताई जाती हैं जिन्हें आज के समय में हम अपना कर धन की स्थिरता और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते है. ये उपाय किसी भी तरह के अंधविश्वास के रूप में नहीं बल्कि व्यवहारिक जीवनशैली के हिस्से के तौर पर सामने आते हैं. यदि इंसान अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करता है तो आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखा जा सकता है. कुछ ऐसे आसान उपाय और सावधानियां जो धन के संचय और बरकत में हमारी सहायता कर सकते हैं.

ये उपाय अपनाए
- अगर पर्याप्त आय होने के बाद भी धन इकट्ठा नहीं हो पा रहा है तो शनिवार के दिन रोटी में सरसों का तेल लगा करके इस रोटी को काले कुत्ते को खिलाना शुभ माना जाता है.
- घर में पवित्र नदियों का जल ईशान कोण में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
- तिजोरी को साफ और पवित्र रखना भी बहुत जरूरी होता हैं. क्योंकि इसी में धन और आभूषण रखे जाते हैं.
- रोजाना भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा कर पूजा में उपयोग की गई सुपारी को तिजोरी में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.
- खाना खाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए खाना हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही खाना चाहिए ऐसा करना शुभ माना जाता है.
इन आदतों को करने से बचें
- शाम के समय सोना पढ़ना या भोजन नहीं करना चाहिए.
- प्रतिदिन सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धोना चाहिए परंतु गीले पैर लेकर नहीं सोना चाहिए.
- रात्रि के भोजन में चावल दही और सत्तू का सेवन भी नहीं करना चाहिए.
- जूते चप्पल पहनकर भोजन करना अशुभ माना जाता है.
- सुबह बिना कुल्ला किए पानी या चाय नहीं पीना चाहिए.
- जूठे हाथ या पैरों से गाय अग्नि या पूजा के सामान को नहीं छुना चाहिए.
- घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए सूखे फूल या हार को बहुत समय तक घर में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है.

