Dharm Desk – धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मान्यताओं में नौ ग्रहों का खास महत्व बताया है। जिसमें से ‘राहु’ को एक छाया ग्रह का दर्जा दिया गया है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जब किसी इंसान की कुंडली या जीवन में राहु का बुरा प्रभाव बढ़ता है। तो घर में अचानक बिना कारण तनाव, कलह, मानसिक अस्थिरता और नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। ऐसे समय में परिवार के सदस्यों की तरक्की में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।और घर का माहौल अशांत रहने लगता है। लोग राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के कठिन उपाय और अनुष्ठान करते रहते हैं।

घर के निर्माण से जुड़े प्रचलित सिद्धांतों के अनुसार स्वच्छता ही सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा साधन है । जब घर के शौचालय और नल-बाथरूम जैसे स्थान स्वच्छ और दोषमुक्त रहते हैं तो घर के सदस्यों का मानसिक तनाव दूर होता है और आर्थिक रुकावटें खत्म होने लगती हैं। इसलिए एक आसान सा साधारण उपाय करने से राहु का कुप्रभाव शांत होता है और घर में सुख शांति तथा समृद्धि का वाता वरण निर्मित होता है। इसे प्रतिदिन करने पर परिवार के लोगों के मन में स्पष्टता आती है और जीवन में आने वाली अचानक समस्याओं से राहत मिलती है।इन उपायों की सहायता से बिना किसी विशेष प्रयास के घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके राहु के बुरे प्रभावों को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

राहु के अशुभ प्रभाव से बचने का आसान तरीका

वास्तु के हिसाब से घर में कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जहा से नकारात्मकता का प्रवेश सबसे तेजी से होता है। ऐसी जगहों को स्वच्छ रखना और वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बहुत जरूरी माना जाता है। राहु के नकारात्मक प्रभाव को रोकने और घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घरेलू सामग्रियों से बना एक साधारण सा प्रयोग बहुत कारगर साबित होता है।

सामग्री की आवश्यकता

  1. एक कांच की छोटी कटोरी
  2. फिटकरी
  3. 5 साबुत लौंग
  4. सेंधा नमक

एक साफ कांच की कटोरी में सेंधा नमक डालें। उसके ऊपर फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा और 5 लौंग रख दें।अब इस कटोरी को घर के शौचालय या सबसे अधिक नमी वाली जगह के एक कोने में रख देना चाहिए।