Dharam Desk: कई बार जीवन में ऐसा दौर आता है, जब पूरी मेहनत करने के बाद भी काम सफल नहीं हो पाता। किसी काम की शुरुआत अच्छी होती है, लेकिन अंत तक पहुंचते-पहुंचते कोई न कोई अड़चन उसे रोक देती है। लगातार बनते काम बिगड़ने लगें और परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती जाएं, तो धार्मिक और तांत्रिक परंपराओं में इसके लिए ग्रहों की प्रतिकूलता, पितृदोष और वास्तु संबंधी कारणों को भी जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे समय में कुछ सरल धार्मिक उपाय जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए किए जा सकते हैं।

  1. काले तिल से स्नान करने का उपाय

यदि जीवन में कठिनाइयां लगातार बढ़ रही हों और व्यक्ति को ऐसा महसूस हो कि परिस्थितियां उसके पक्ष में नहीं हैं तो स्नान के पानी में 100 ग्राम काले तिल डालकर स्नान करने की सलाह दी जाती है। इस उपाय को लगारता 21 या 41 दिनों तक करने की बात कही गई है।

धार्मिक दृष्टि से काले तिल का संबंध शनि और नकारात्मक प्रभावों को शांत करने से जोड़ा जाता है। नियमित रूप से यह उपाय करने से व्यक्ति को मानसिक रूप से भी सकारात्मकता का अनुभव हो सकता है

  1. अमावस्या पर जरूरतमंद को भोजन कराएं

पितृदोष से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अमावस्या का दिन विशेष माना जाता है। किसी भी अमावस्या को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करने के साथ कपड़ा और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देने का उपाय किया जा सकता है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने और परिवार में सुख-शांति बढ़ने की धार्मिक धारणा है।

  1. कुलदेवता को पूजा में शामिल करें

हर परिवार के अपने कुलदेव या कुलदेवी होते हैं। अक्सर लोग केवल त्योहारों के अवसर पर उनकी पूजा करते हैं। धार्मिक परंपरा में किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलने से पलेह कुलदेवता या कुलदेवी का स्मरण और विधिवत पूजन करना शुभ माना गया है। इससे कार्य में सफलता और बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है।

4. ईशान कोण को साफ रखें

वास्तु में घर की ईशान दिशा यानी उत्तर-पूर्व को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस स्थान पर बेकार या लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। यदि किसी कारण से सामन रखना ही पड़े तो उसे ईशान कोण के बजाय दक्षिण दिशा की ओर रखना बेहतर है। इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहायता मिलती है।

  1. शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

घर की सुख-शांति और बाधाओं से राहत के लिए काले कुत्ते को भोजन कराने का भी धार्मिक उपाय बताया गया है। शनिवार के दिन सरसों के तेल लगी रोटी में थोड़ी काली उड़द की दाल मिला कर काले कुत्ते को खिलाना शुभ है।

धार्मिक परंपरा में काले कुत्त भवागन भैरव का वाहन है और उसे भोजन कराना भैरव कृपा से जोड़कर देखा जाता है । श्रद्धा के साथ किए गए इन उपायों का उद्देश्य जीवन में सकारात्मकता, शांति और अनुकूलता बढ़ाना है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H