लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की बंगाल चुनाव परिणाम, इलेक्शन कमीशन और यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की आगामी योजनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश रहेगा। साथ ही गोमती रिवरफ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आने वाले दिनों में सपा सरकार होगी
अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार होगी और महाराणा प्रताप जी की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा। इनके साथ-साथ लखनऊ की सबसे प्रतिष्ठित जगह गोमती रिवरफ्रंट, जो देश का आज का सबसे शानदार रिवरफ्रंट है और जिस समय वो बनकर तैयार हो जाएगा, वो एक एक्जेम्पलरी काम है दूसरे प्रदेशों के लिए भी कि भविष्य में नदी साफ रखने के लिए इससे अच्छा मॉडल नहीं हो सकता है।
READ MORE: आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा , प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी का एनकाउंटर, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी
समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम डिलीट किए गए
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि बंगाल में जो हुआ है, उस पर नज़र रखे हुए हैं। आपको याद होगा कि 2022 में हम लोगों ने आरोप ये लगाया था कि समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम डिलीट किए गए। जब लोग पहुंचे वोट डालने तो पता चला उनका वहां पर वोट ही नहीं है और कई लोगों को इधर-उधर दूसरे बूथों पर जाना पड़ा। तो दो तरह की जो चीज़ें थीं, केवल दो ही हम चीज़ें बता रहे हैं अभी तो और भी कई मैनिपुलेशन किए उन्होंने।
READ MORE: लोकगायिका लाड़कुंवर कुशवाहा की हत्या, दरिदों ने हाथ-पैर काटकर जलाया, साड़ी और चप्पल से हुई पहचान
मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना पड़ेगा
एक मैनिपुलेशन किया उन्होंने कि हमारे 2019 में जिन लोगों ने वोट डाला था, जब 2022 में वो वोट डालने गए, उनके नाम ही नहीं थे वहां पर, उनका वोट डिलीट कर दिया गया था। हम सब लोगों को मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना पड़ेगा। मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया काम कर रहे हैं। हम सबको मिलकर जिनको लोकतंत्र, संविधान बचाना है, जिनको संवैधानिक संस्थाओं की क्रेडिबिलिटी बचानी है, हम सबको मिलकर काम करना होगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

