Dharm Desk – जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है। इन्हीं में से एक है सुबह-सुबह पक्षियों को दाना डालना भी शामिल है। जिसे बहुत पुण्यदायी माना जाता है। रोज लोग कबूतरों को दाना खिलाते है, ताकि घर कौनशांति और सकारात्मकता बनी रहे, लेकिन कई बार यही नेक काम अन जाने में गलत तरीके से किया जाए, तो इसके विपरीत परिणाम भी देखने मिल सकते हैं। खासकर कबूतरों को दाना खिलाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों की अन देखी जीवन में परेशानियां बढ़ा सकती है।दरअसल, ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, हर कार्य का एक सही तरीका और स्थान होता है । यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, शुभ कार्य भी अशुभ प्रभाव देने लगते हैं। इसलिए कबूतरों को दाना डालते समय साव धानी बरतना बेहद जरूरी है।

गलत क्यों माना जाता है छत पर डाला डालना
जिन लोगों की कुंडली में बुध और राहु का विशेष संयोग होता है l उन्हें छत पर कबूतरों को दाना नहीं डालना चाहिए। माना जाता है कि राहु का संबंध घर की छत से होता है, जबकि कबूतरों को दाना खिलाना बुध ग्रह से जुड़ा उपाय होगा। ऐसे में जब ये दोनों तत्व एक ही स्थान पर मिलते हैं, तो मानसिक तनाव, भ्रम और अस्थिरता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।इसके अलावा, छत पर कबूतरों के बैठने से गंदगी फैलती है। यह गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। जिससे घर का वाता वरण प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को बिना वजह बाधाओं और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कहां और कैसे डालें पक्षियों को दाना
कबूतरों को दाना खिलाना गलत नहीं है। बल्कि इसे पुण्य का कार्य माना गया है, लेकिन इसके लिए सही स्थान का चुनाव जरूरी है। कोशिश करें कि घर के आंगन या किसी खुले स्थान पर दाना डालें, जहां साफ-सफाई बनी रहे, घर के अंदर भी सीमित मात्रा में दाना डालना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
पक्षियों के दाना खिलाने से मां लक्ष्मी होती है प्रशासन
मान्यता है कि पक्षियों को दाना खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है । ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। कबूतरों का घर के आस-पास आना शुभ संकेत भी कहा जाता है, जो धन और खुशहाली का प्रतीक होता है। साथ ही, यह कार्य व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ता है और मन को शांति देता है।
पक्षियों को दान देते समय इन बातों का रखें ध्यान
- छत पर नियमित रूप से दाना डालने से बचें।
- जहां दाना डालें, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- एक ही स्थान पर अत्यधिक दाना न डालें, इससे गंदगी बढ़ती है।
- पक्षियों को दाना डालते समय श्रद्धा और संयम बनाए रखें।


