Lifestyle Desk – गर्मी के मौसम में आम सबका फेवरेट होता है और इसे जितना खाये कम जी लगता है. आम इतना स्वादिष्ट फल है की शायद ही ये किसी को नापसंद हो. अगर आपको भी आम बेहद पसंद शौकीन हैं और आप कुछ खास ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार घर पर बनाएं शुद्ध बंगाली मिठाई ‘मैंगो संदेश’. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि जो भी एक बार खाएगा, वह जरूर इसकी रेसिपी पूछेगा.

ये बंगाल की सबसे खास मिठाइयों में से एक है जो अपनी शुद्धता और सौम्यता के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. संदेश आमतौर पर ताजे छेने से बनाया जाता है, लेकिन जब इसमें फलों के राजा आम का ‘ट्विस्ट’ मिलता है. मैंगो संदेश घर पर बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद बेहद रिच और फ्रेश होता है. आज हम आपको इसकी सिंपल और आसान दी रेसिपी बतायेंगे.
सामग्री
फुल क्रीम दूध-1 लीटर
नींबू का रस या सिरका -2–3 बड़े चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
आम का पल्प -1 कप ताजा (अच्छी तरह पका हुआ आम)
पिसी हुई चीनी-3–4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर-1/4 छोटी चम्मच
सजाने के लिए पिस्ता या केसर
विधि
- दूध को एक पैन में उबालें. जब दूध उबल जाए, तो गैस धीमी करें और धीरे-धीरे नींबू का रस डालें. दूध फटकर छेना और पानी अलग हो जाएगा.
- इसे मलमल के कपड़े में छान लें और ठंडे पानी से धो लें ताकि खट्टापन निकल जाए. 30 मिनट तक लटका दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
- छेने को प्लेट में निकालकर 8–10 मिनट तक अच्छे से मसलें जब तक यह स्मूद न हो जाए. अब इसमें आम का पल्प और पिसी चीनी मिलाएं.
- धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में इस मिश्रण को 5–7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण सूखा और गाढ़ा हो जाए, लेकिन ज्यादा सख्त न बने. इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर छोटे-छोटे गोले या अपनी पसंद का आकार दें. ऊपर से पिस्ता या केसर से सजाएं. इसे 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

