Dharm Desk :- अगर आपके जीवन में भी शत्रु बाधा, गुप्त शत्रुओं का भय या आपके कामों में बार-बार रुकावटें आ रही हैं।तो नवरात्रि में मां बगलामुखी की उपासना आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है। मां बगलामुखी को ब्रह्मांड की समस्त नकारात्मक शक्तियों, शत्रुओं और जीवन की तमाम बाधाओं का नाश करने वाली देवी मानते है।

हिंदू परंपरा और लोक विश्वास के अनुसार सच्चे मन, पूरी श्रद्धा और सारे विधि-विधान के साथ की गई आराधना से मां अपने भक्तों के सभी प्रकार के संकटों को झटपट खत्म करती हैं। मां के इस विशेष अनुष्ठान को करने से न सिर्फ छुपे हुए दुश्मनों का नाश होता है, हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं। जीवन में एक नई सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा कवच और आत्मविश्वास का संचार भी होता है। नवरात्रि के इन पवित्र और ऊर्जावान दिनों में मां की विशेष कृपा प्राप्त करना बहु सरल और बेहद असरकारक है। जिससे बिगड़े हुए काम भी बड़ी आसानी से बनते हैं।

अनुष्ठान की विधि और आवश्यक नियम

नवरात्र के दिनों में थोड़ी सी पीली सरसों अपने दोनों हाथों में लेकर अच्छी तरह से मसल लें,अब
अपने दोनों हाथों में पीली सरसों लेकर मां बगलामुखी के मंत्र

ओम ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ओम स्वाहा का पूरी श्रद्धा के साथ उच्चारण करना चाहिए।

मंत्र जाप पूरा होने के बाद उस अभिमंत्रित पीली सरसों को स्वयं के सिर पर से सात बार उल्टा उतारकर पीछे की दिशा में फेंक दें।

इस आसान और अचूक उपाय को अपनाने से मार्ग में आने वाले सभी प्रकार के शत्रु और बाधाएं अपने आप ही शांत हो जाती हैं।