पंजाब के लोगों के लिए बड़ी काम की खबर सामने आई है। अगर आप जुलाई में यात्रा करने का सोच रहे हैं तो आपको पहले रेलवे द्वारा जारी की गई रद्द ट्रेनों की सूची देखना चाहिए। रेलवे जंडियाला गुरु स्टेशन पर अपग्रेडेशन का काम कर रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होने की संभावना है। जंडियाला स्टेशन पर रेलवे की तरफ से किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जुलाई में 21 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
14 दिनों तक बंद रहेंगी
ये ट्रेनें जुलाई महीने में अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों में चंडीगढ़ से अमृतसर, इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से अमृतसर, अमृतसर से हरिद्वार जनशताब्दी, जालंधर सिटी से अमृतसर आदि शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें 14 दिनों तक बंद रहेंगी।

देखें रद्द ट्रेनों की पूरी सूची
इसके अलावा 23 ट्रेनों को उनके मूल रूट से हटाकर दूसरे रूट पर भेजा गया है। 14 जुलाई को ‘शाने पंजाब’ सिर्फ नई दिल्ली से जालंधर तक चलेगी, जबकि वापसी का रूट भी जालंधर से नई दिल्ली ही रहेगा। इसके अलावा 15 ट्रेनें 15 मिनट से लेकर 60 मिनट तक के अलग-अलग समय पर चलेंगी।
- बीजेपी सब बेच देगी! IDBI बैंक के निजीकरण के फैसले का चंद्रशेखर ने किया विरोध, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का किया ऐलान
- आसान होगी पहाड़ों की राह! उत्तराखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, 528 सड़कों और 19 पुलों के प्रस्ताव को मिली रफ्तार
- सही दिशा में लगाएं ये 8 तस्वीरें; घर में खिंची चली आएगी तरक्की और खुशहाली…
- सड़क हादसे में महिला की मौत पर बवाल: नायब तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश जारी
- त्योहारों से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल निखार? बादाम और चिरौंजी से घर पर बनाएं फेस मास्क, त्वचा बनेगी मुलायम और चमकदार

